रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड पर दरियापुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। सोमवार सुबह चार बजे के करीब दरियापुर स्टेशन के  सहायक स्टेशन मास्टर ने स्टेशन के समीप दो हिस्सों में एक युवक …

रायबरेली। ऊंचाहार रायबरेली रेलखंड पर दरियापुर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

सोमवार सुबह चार बजे के करीब दरियापुर स्टेशन के  सहायक स्टेशन मास्टर ने स्टेशन के समीप दो हिस्सों में एक युवक का कटा हुआ शव देखा। रेलवे स्टेशन के समीप शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया । थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृत युवक की आयु तकरीबन 22 साल बताई जाती है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि रात में युवक किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट गया है । यह हादसा किस ट्रेन से हुआ  है यह किसी को पता नहीं है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

यह भी पढ़ें; रायबरेली: जमीनी विवाद में जमकर चलीं लाठियां, दो लोग हुए घायल

संबंधित समाचार