रुद्रपुर: एक ही रात में चार वारदातों से पुलिस के इकबाल पर सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अर्शी खान, अमृत विचार, रुद्रपुर। एक ही रात में जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई चार घटनाओं से पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े हो गए हैं। खटीमा क्षेत्र में दो हत्याएं हो गईं। जिला मुख्यालय में एक ओर डीजे बंद कराने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया तो दूसरी …

अर्शी खान, अमृत विचार, रुद्रपुर। एक ही रात में जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई चार घटनाओं से पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े हो गए हैं। खटीमा क्षेत्र में दो हत्याएं हो गईं। जिला मुख्यालय में एक ओर डीजे बंद कराने गई पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया तो दूसरी ओर बारात में आए रामपुर जिले के युवक की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

बड़ी बात यह भी है कि वर्तमान में जिले में आचार संहिता लागू है जिसके चलते प्रशासन सख्ती की बात करता रहा है। इसके बावजूद जिले में घटनाएं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।

जिले में रविवार रात को एक के बाद एक हुई चार घटनाओं से पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस का इकबाल नहीं रहा है। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी स्थित एक स्थान पर नियत समय के बाद भी बज रहे डीजे को बंद कराने गई पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव तक कर दिया जिसमें दो पुलिस कर्मी चोटिल हो गए।

वहीं, नैनीताल रोड स्थित सबसे व्यस्तम चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस चौराहे पर सड़क पर लोगों के साथ पुलिस का आना-जाना लगा रहता है। वहां कुछ युवकों ने बारात में आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सवाल कई हैं जिनके बीच हकीकत यह है कि पुलिस गश्त व पिकेट के दावे करती रह जाती है और अपराधी उसकी कवायद पर पानी फेर कर निकल जाते हैं।

संबंधित समाचार