कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से एक की मौत
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में सोमवार को मिट्टी का टीला ढहने से मलबे में दब कर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरपुर बाजार गांव निवासी विष्णु दत्त तिवारी अपने खेत की मिट्टी एक ईंट भट्ठा मालिक को बेच दिया था। आज उसी खेत से …
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में सोमवार को मिट्टी का टीला ढहने से मलबे में दब कर एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकंदरपुर बाजार गांव निवासी विष्णु दत्त तिवारी अपने खेत की मिट्टी एक ईंट भट्ठा मालिक को बेच दिया था।
आज उसी खेत से मिट्टी निकाली जा रही थी कि इसी दौरान मिट्टी का टीला टूट कर गिर गया जिसमें मजदूर नीरज (32) निवासी थाना चरवा ग्राम उज्जैहिनी दब गया। उन्होंने बताया कि मजदूर को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-झांसी: आलाधिकारियों ने मतगणना तैयारियों का लिया जायजा
