CNG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही आम जनता को लगा झटका, Delhi-NCR में बढ़ाए गए CNG के दाम
गौतम बुद्ध नगर। चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पहला झटका दे दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें 8 मार्च, 2022 यानी आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के कई शहरों में सीएनजी के रेट बढ़ा दिए …
गौतम बुद्ध नगर। चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को पहला झटका दे दिया है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें 8 मार्च, 2022 यानी आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ देश के कई शहरों में सीएनजी के रेट बढ़ा दिए हैं।
बता दें, दिल्ली में सीएनजी की कीमत 50 पैसे बढ़ाई गई है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में यह 1 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। दिल्ली में अब सीएनजी बढ़कर 57.51 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। मंगलवार यानी आज से लोगों को इन शहरों में सीएनजी 59.58 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
गौरतलब है कि गुरुग्राम में सीएनजी 1 रुपये बढाए जाने के बाद अब 65.38 रुपये प्रति किलो की जगह 65.88 रुपये में मिलेगी। रेवाड़ी में सीएनजी 67.48 रुपये की जगह अब 67.98 रुपये प्रति किलो में मिलेगी। करनाल और कैथल में 50 पैसे बढ़ने के बाद सीएनजी अब 66.18 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगी.
इसके साथ ही अब पैट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ने की संभावनाएं हैं। पेट्रोल के दाम 10 रुपये से 16 रुपये और डीजल के दाम 8 रुपये से 12 रुपये तक बढ़ सकते हैं। इस मूल्य वृद्धि को चरणों में लागू किया जाएगा।
पढ़ें- आजमगढ़ में मतदान की वेबकास्टिंग करने आयी महिला का शव होटल से बरामद, मचा हड़कंप
