बहराइच: महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट संघ की हुई बैठक, Pharmacy Council of India के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में मंगलवार को फार्मासिस्ट संघ की बैठक हुई। जिसमें अखिल भारतीय फार्मासिस्ट संघ ने पंजीकरण से पूर्व एक्जिट परीक्षा अनिवार्य होने की बात कही। बहराइच में स्थित ओटोनामिक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में आयोजित फार्मासिस्ट संघ की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील …
बहराइच। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में मंगलवार को फार्मासिस्ट संघ की बैठक हुई। जिसमें अखिल भारतीय फार्मासिस्ट संघ ने पंजीकरण से पूर्व एक्जिट परीक्षा अनिवार्य होने की बात कही।
बहराइच में स्थित ओटोनामिक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में आयोजित फार्मासिस्ट संघ की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने की।जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया के प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
बीते 24 फरवरी को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। उसके बाद डी फार्मा छात्रों को पंजीकरण से पूर्व एग्जिट परीक्षा देना अनिवार्य हो गया है। उन्होंने बताया कि फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एग्जिट एग्जाम की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी। इसमें फार्मेसी के गिरते शैक्षिक स्तर में सुधार होगा। संघ के विवेक सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरकार फैसले का स्वागत किया है। अब यह परीक्षा वर्ष में दो बार होगी, परीक्षा कार्यक्रम काउंसिल द्वारा जारी किया जाएगा।
शत्रु वर्धन सिंह ने बताया कि फार्मेसी के छात्रों को इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर में 50 अंक लाने होंगे। अशोक कुमार वर्मा जी ने बताया कि फार्मास्यूटिक्स फार्माकोलॉजी फार्माकोग्नोसी फार्मास्यूटिकल केमेस्ट्री बायो केमिस्ट्री एंड क्लिनिकल पैथोलॉजी हॉस्पिटल एंड क्लीनिकल फार्मेसी फार्मास्यूटिकल जूरिप्रूडेंस एंड ड्रग स्टोर मैनेजमेंट में बहुविकल्पीय प्रश्नों के तीन पेपर अंग्रेजी में होंगे। इस दौरान अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
पढ़ें- Women’s Day Special : पति ने छोड़ा साथ, अपने दम पर बच्चों को बनाया इंजीनियर और डॉक्टर
