छज्जा ढहने से मलबे में दबकर तीन मजदूर जख्मी, हरदोई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
हरदोई। छत की स्लेप खोलने के दौरान वहां का छज्जा अचानक भर-भरा कर ढ़ह गया। वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसके मलबे में दब गए। हादसा होने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबे के नीचे दबे मज दूरों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया …
हरदोई। छत की स्लेप खोलने के दौरान वहां का छज्जा अचानक भर-भरा कर ढ़ह गया। वहां काम कर रहे तीन मजदूर उसके मलबे में दब गए। हादसा होने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मलबे के नीचे दबे मज दूरों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मंगलवार को हरियावां थाने के मदरावां गांव में वहीं के पिंकू के मकान में पड़ी स्लेप खोली जा रही थी।
इसी बीच वहां छज्जा अचानक भर-भरा कर ढ़ह गया।इस हादसे में वहां काम कर रहे पिंकू के अलावा भुवनेश्वर और शांति मलबे में दब गए। छज्जा ढहने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के तमाम लोग दौड़ पड़े। सभी ने मिलकर मलबे में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। उन्हें जख्मी हालत में हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डाक्टरों ने फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
यह भी पढ़ें:-अमित शाह ने त्रिपुरा में 51 शक्ति मंदिर परियोजना का किया अनावरण
