अमरोहा : कुत्तों के झुंड पर सवार हुई हैवानियत, आठ साल की मासूम को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। कुत्तों के झुंड ने आठ वर्ष की मासूम ​बच्ची पर हमला कर दिया। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची खेत पर आ रही थी। कुत्तों ने उसे नोंच नोंच कर बुरी तरह घायल कर दिया, ग्रामीणों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जिससे मासूम …

अमरोहा /हसनपुर, अमृत विचार। कुत्तों के झुंड ने आठ वर्ष की मासूम ​बच्ची पर हमला कर दिया। हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची खेत पर आ रही थी। कुत्तों ने उसे नोंच नोंच कर बुरी तरह घायल कर दिया, ग्रामीणों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जिससे मासूम बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

हसनपुर तहसील के ग्राम रामपुर भूड़ में बेहद ही दर्दनाक घटना हुई। गांव निवासी चरन सिंह अपनी पत्नी के साथ मगंलवार को खेत पर काम करने गए था। आठ वर्षीय मासूम बच्ची शीया घर पर अकेली थी। वह खेलते हुए घर से बाहर निकली और खेत पर जाने लगी।

यहां बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। जब तक लोगों द्वारा उसे ​बचाया जाता, तब तक कुत्तों ने उसे नोंच नोंच कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची शीया को उपचार के लिए हसनपुर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल बच्ची शीया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है।

हसनपुर तहसील क्षेत्र की कई गांवों में को समय पूर्वी भी आवारा कुत्तों के झुंड में बच्चों पर हमला करके घायल कर दिया था।जिसमें एक छात्र की मौत भी हो गई थी।लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया। आवारा कुत्तों की झुंड के डर के चलते ग्रामीण अपने बच्चों को अकेले खेतों पर भेजने से डर रहे हैं।

संबंधित समाचार