रामपुर : “जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का करें पालन”
रामपुर, अमृत विचार। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियम होते हैं सबको इसका पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना लगातार विभिन्न अभियानों से जुड़ कर सामाजिक कार्यों का निर्वहन कर रही है। इसमें छात्राओं को योगदान भी उल्लेखनीय है। अपराह्न में छात्राओं द्वारा श्रमदान …
रामपुर, अमृत विचार। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने कहा कि जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियम होते हैं सबको इसका पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना लगातार विभिन्न अभियानों से जुड़ कर सामाजिक कार्यों का निर्वहन कर रही है। इसमें छात्राओं को योगदान भी उल्लेखनीय है। अपराह्न में छात्राओं द्वारा श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मंगलवार को ग्राम घाटमपुर वाल्मीकि परिसर में सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन कालेज प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डॉ. अतुल शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना गीत से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि जीवन सुरक्षा के लिए यातायात नियम होते हैं हमें यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
यातायात के नियमों की अनदेखी से दूसरों की जान को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है। हम सबको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना लगातार विभिन्न अभियानों से जुड़ कर सामाजिक कार्यों का निर्वहन कर रही है जिसमे छात्राओं का सहयोग सराहनीय है। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि यातायात सुमित कुमार ने यातायात नियम की जानकारी दी और हेलमेट के उपयोग के फायदे बताये।
राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राधाप्यक विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय कुमार राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को समझाते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये और छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने रहने की प्रेरणा दी। समरा जफर, खदीजा नाज, अंशु, गांधारी, शबीना, गुंजन, सुरभि ने गीत तथा कविताएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजिया परवीन और डा. शत्रुजीत सिंह द्वारा यातायात नियम एवं अनुपालन विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। अपराह्न में छात्राओं द्वारा श्रमदान कर मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी एवं संचालिका डॉ. रजिया परवीन और डॉ. शत्रुजीत सिंह ने अतिथियों, राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के सदस्य डॉ. योगेश चंद्र,डा. प्रतिभा यादव, डॉ. प्रीति बाला शर्मा एवं उपस्थित महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकों एवं सदस्यों का आभार जताया।
