वरुण धवन के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित …

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह वरुण धवन के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं।

तस्वीर को साझा कर रश्मिका ने लिखा, दोस्तों आज मैं किसके साथ शूटिंग कर रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह वरुण के साथ मस्ती करते हुए सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। वहीं वरुण धवन ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़े-बहराइच: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम, स्वच्छता और शुद्ध पेयजल पर की गई चर्चा

संबंधित समाचार