Birthday Special: 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में नहीं दिखे चॉकलेट बॉय, अब ‘विस्फोट’ से कर रहे वापसी
मुंबई। बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर रहे फरदीन खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिरोज खान का जन्म 8 मार्च, 1974 को हुआ था। फरदीन खान के पिता फिरोज खान एक अभिनेता और निर्देशक थे। फरदीन ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि …
मुंबई। बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के नाम से मशहूर रहे फरदीन खान आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिरोज खान का जन्म 8 मार्च, 1974 को हुआ था। फरदीन खान के पिता फिरोज खान एक अभिनेता और निर्देशक थे। फरदीन ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि अपने 12 साल के लंबे करियर में वे अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए। वे आखिरी बार 2010 में आई फिल्म दूल्हा मिल गया में नजर आए थे। इसके बाद वे अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्मों से दूर रहकर भी फरदीन खान करोड़ों में कमाई कर रहे हैं। आइए जानते है उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
पिता का रियल एस्टेट बिजनेस
फिल्मों से दूर रहने के बाद फरदीन खान अपने पिता फिरोज खान की अमानत को संभाल रहे थे। फरदीन खान के पिता ने रियल एस्टेट का बिजनेस शुरू किया था। फिरोज खान ने बंगलुरु में करीब 100 एकड़ जमीन ली थी। यहां 2012 में फरदीन और उनकी बहन लैला खान ने गोदरेज प्रॉपर्टीज के साथ मिलकर 100 करोड़ का रेजिडेंशल प्रॉजेक्ट शुरू किया था।

2010 से फिल्मों से दूर, अब ‘विस्फोट’ से वापसी
फरदीन खान एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी को तैयार हैं। 2010 में आई शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘दूल्हा मिल गया’ के बाद वह अब ‘विस्फोट’ से वापसी कर रहे हैं। फरदीन ने अपने करियर में जितनी संख्या हिट फिल्मों की रही, उतनी ही फ्लॉप फिल्मों की। उन्होंने ‘नो एंट्री’, ‘हे बेबी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसी हिट फिल्में दीं। पर 2007 तक आते-आते फरदीन खान की फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगीं। 2010 के बाद फरदीन ने फिल्मों के साथ-साथ पब्लिक से भी दूरी बना ली।

जब मोटापे ने बदला दिया सब
2010 में जब फरदीन खान स्क्रीन और लोगों की नजरों से ओझल हो गए तो लोगों ने उन्हें ‘फ्लॉप’ मान लिया था। लोगों को तब और यह लगने लगा कि फरदीन का करियर खत्म है, जब मोटापे ने उन्हें घेर लिया। बदले लुक और बढ़े वजन के लिए लोगों ने फरदीन को लेकर तरह-तरह की बातें बनाईं। पर फरदीन ने उन्हें करारा जवाब दिया। फरदीन अब स्लिम फिट अवतार में वापसी कर चुके हैं और स्क्रीन के साथ-साथ लोगों के दिलों पर छा जाने को तैयार हैं।

नशीली साम्रगी रखने के लिए हुए थे गिरफ्तार
बता दें कि 2001 में फरदीन खान को कोकीन का सेवन करने के लिए और नशीली साम्रगी रखने के लिए गिरफ्तार किया गया। इस कांड के बाद फरदीन की चमक और फीकी पड़ गई। हालांकि इस मुश्किल से वह बाहर आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया था। 2005 में फरदीन खान ने अभिनेत्री मुमताज की बेटी नताशा माधवानी से शादी कर ली थी।
