खटीमा: गैंगस्टर का फरार आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज सिंह देव और कांस्टेबल मुकेश वर्मा ने खटीमा फाइबर्स के पास लोहियाहेड रोड से गैंगस्टर एक्ट के फरार चल रहे आरोपी आलोक कुमार निवासी बंगाली कॉलोनी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर …

खटीमा, अमृत विचार। पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मनोज सिंह देव और कांस्टेबल मुकेश वर्मा ने खटीमा फाइबर्स के पास लोहियाहेड रोड से गैंगस्टर एक्ट के फरार चल रहे आरोपी आलोक कुमार निवासी बंगाली कॉलोनी को धर दबोचा।

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। आरोपी को आर्म एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया गया कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस, आबकारी अधिनियम, महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, गैंगस्टर जैसे कई मामले पहले ही दर्ज हैं और वह काफी समय से फरार चल रहा था।

संबंधित समाचार