देहरादून: सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा में डूबे दो पर्यटक
देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश स्थित चीला पावर हाउस के समीप सेल्फी लेने के चक्कर में दिल्ली के दो पर्यटक गंगा नदी में समा गये। एसडीआरएफ टीम ने देर रात तक बचाव और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चीला पावर प्लांट के पास दो युवा पर्यटक पंकज …
देहरादून, अमृत विचार। ऋषिकेश स्थित चीला पावर हाउस के समीप सेल्फी लेने के चक्कर में दिल्ली के दो पर्यटक गंगा नदी में समा गये। एसडीआरएफ टीम ने देर रात तक बचाव और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चीला पावर प्लांट के पास दो युवा पर्यटक पंकज 25 वर्ष, निवासी द्वारका, दिल्ली और प्रमोद निवासी नजफगढ़ दिल्ली पैर फिसलने से गंगा नदी में डूब गये हैं, जिस पर एसडीआरएफ की टीम ढालवाला चौकी से राफ्ट और अन्य बचाव उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंची।
एसडीआरएफ के उप निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि नजफगढ़ दिल्ली से 4 युवा पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आया था। चीला पावर हाउस के पास सेल्फी लेते समय दो युवकों का पैर फिसल जाने से वो गंगा नदी में बह गये। देर रात तक बचाव अभियान चलाने पर भी सफलता नहीं मिल सकी।
