हरदोई: नहर में उतराता देखा गया शव, मचा हड़कंप
हरदोई। शारदा नहर में एक महिला का शव पानी में उतराता हुआ देखे जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है।खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बताते है कि मंगलवार को पिहानी थाने के कुल्लही गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में …
हरदोई। शारदा नहर में एक महिला का शव पानी में उतराता हुआ देखे जाने से लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है।खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
बताते है कि मंगलवार को पिहानी थाने के कुल्लही गांव के बाहर से निकली शारदा नहर में एक महिला का शव पानी में उतराते हुए देखा गया। नहर के आस-पास खेतों में काम करने वाले लोगों ने शव को देखा।शव पाए जाने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई।
वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी।इसका पता होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव बरामद कर उसे अपने कब्ज़े में ले लिया।माना जा रहा है कि महिला कही बाहर की है, फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच की जाएगी।इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है।खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
यह भी पढ़ें: बरेली: चार चोर गिरफ्तार कर भेजे जेल
