UP Election 2022: अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों को मतगणना स्थल पहुंचकर ईवीएम की सुरक्षा के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मतगणना स्थल गल्ला मंडी मंगलवार रात को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पहुंच गए। सभी ने पूरी रात बिता कर ईवीएम की सुरक्षा की। साथ ही जिला प्रशासन पर भरोसा न करने की बात कही। बनारस की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने …

बहराइच। मतगणना स्थल गल्ला मंडी मंगलवार रात को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पहुंच गए। सभी ने पूरी रात बिता कर ईवीएम की सुरक्षा की। साथ ही जिला प्रशासन पर भरोसा न करने की बात कही।

बनारस की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी जिले में पदाधिकारियों को नामित किया है। साथ ही सभी को मतगणना स्थल पहुंचकर ईवीएम की सुरक्षा के निर्देश दिए। अखिलेश के निर्देश पर मंगलवार रात को सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मतगणना स्थल गल्ला मंडी पहुंच गए।

वहां काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को देखकर जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। पहले से मौजूद सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में ईवीएम बदली जा रही है। ऐसे में बहराइच में भी ईवीएम बदल सकते हैं।

इसको देखते हुए सभी ईवीएम की सुरक्षा में आए हैं। बुधवार को पूरे दिन और रात में भी ईवीएम की सुरक्षा की जाएगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें- बरेली: गरीबी भी नहीं तोड़ पाई सुनंदा का हौसला, रिक्शा चालक पिता का कर रहीं नाम रोशन

संबंधित समाचार