रामपुर : मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। आरपीएफ ने स्टेशन पर खड़ी होने वाली मालगाड़ी को खोलकर उसमे से गेहूं चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया। पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से गेहूं चोरी होने की शिकायत आरपीएफ …

रामपुर, अमृत विचार। आरपीएफ ने स्टेशन पर खड़ी होने वाली मालगाड़ी को खोलकर उसमे से गेहूं चोरी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया गया।
पिछले कई दिनों से रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से गेहूं चोरी होने की शिकायत आरपीएफ को मिल रही थी।

जिसके बाद पुलिस ने 23 फरवरी को रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की टीम एसआई विजय प्रकाश एएसआई भारतेंद्र सिंह तोमर ने अपनी टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन मूंढापांडे पर खड़ी मालगाड़ी से दरवाजा खोलकर गेहूं की बोरियां उतारने वाली गैंग के आरोपी दीपक कुमार पुत्र यशपाल सिंह गांव मिलक मनकरा थाना मूंढ़ापांडे जिला मुरादाबाद को मौके से गिरफ्तार किया था।

चोरी की गेहूं की बोरियों को खरीदने वाले आढ़ती शमीम अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी मूंढापांडे को भी गिरफ्तार किया था।इस दौरान 16 गेहूं की बोरियों जो एफसीआई की थी वो भी बरामद की गई थी। इस गैंग में वांछित विकास पुत्र अर्जुन रवि पुत्र रामगोपाल फरार चल रहा था।

आरोपी रवि पुत्र रामगोपाल ने चार मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरपीएफ ने इस मामले में रजनीश पुत्र सतपाल पंकज पुत्र रक्षपाल निवासी गांव मिलक मनकरा थाना मूंढापांडे को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में सिपाही अंकित कुमार,कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार कॉन्स्टेबल प्रशांत कुमार भी शामिल रहे।बचे तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार