उत्तराखंड: सड़क हादसे में असम राइफल्स के सूबेदार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दन्या-पनार मोटर मार्ग पर तलेट बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में असम राइफल में तैनात सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन दिन पहले गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दन्या-पनार मोटर मार्ग पर तलेट बैंड के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में असम राइफल में तैनात सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई। वह तीन दिन पहले गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को लक्ष्मण सिंह (48) पुत्र जगत सिंह निवासी तल्ली भैसोड़ी वार्षिक श्राद्ध के लिए पास ही के तलेट गांव गया था। शाम को जब वह स्कूटी से अपने घर तल्ली भैसोड़ी लौट रहा था तो तलेट बैंड के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना के कुछ समय बाद उसके गांव से कुछ लोग बाजार को आने लगे तो उन्होंने स्कूटी खाई में गिरी देखी। आननफानन में गांव के लोग मृतक को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन लड़के और एक लड़की है।

इधर, मृतक लक्ष्मण सिंह के गांव में उसकी बिरादरी में नौ मार्च को एक लड़के की शादी होनी थी। हादसे के बाद अब गांववालों और लड़के के घरवालों ने मंगलवार रात शादी का निर्णय लिया। इस सबके बीच मृतक सूबेदार का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

संबंधित समाचार