नैनीताल: महिला सिपाही ने लगाया बदसलूकी का आरोप
नैनीताल, अमृत विचार। शहर में तैनात एक महिला सिपाही ने खटीमा निवासी एक वकील पर अभद्रता और परेशान करने का आरोप लगाते हुये तल्लीताल थाने में तहरीर दी है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष तल्लीताल, रोहिताश सिंह सागर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से फोन कॉल कर …
नैनीताल, अमृत विचार। शहर में तैनात एक महिला सिपाही ने खटीमा निवासी एक वकील पर अभद्रता और परेशान करने का आरोप लगाते हुये तल्लीताल थाने में तहरीर दी है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष तल्लीताल, रोहिताश सिंह सागर के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से फोन कॉल कर परेशान कर रहा था। मंगलवार को किसी काम से नैनीताल पहुंचे आरोपी ने उसे फोन कॉल पर परेशान किया। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के तैनाती स्थल पुलिस लाइन पहुंच गया, जहां उसके साथ बदसलूकी की गयी।
काफी हंगामे के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आयी। थाना अध्यक्ष के अनुसार, आरोपी सचिन सिंह के खिलाफ धारा 504, 506, 332 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज 41ए का नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया है।
