भवाली: मूर्ति तोड़ने वाले पांचों आरोपियों को जेल भेजा
भवाली, अमृत विचार। रामगढ के बोहराकोट में मंदिर में मूर्ति तोड़ने वाले पांचों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। बोहराकोट के तोक रिया निवासी चंद्र शेखर सुयाल ने मंदिर से पांच लोगों द्वारा हनुमान की मूर्ति तोड़ने …
भवाली, अमृत विचार। रामगढ के बोहराकोट में मंदिर में मूर्ति तोड़ने वाले पांचों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
बोहराकोट के तोक रिया निवासी चंद्र शेखर सुयाल ने मंदिर से पांच लोगों द्वारा हनुमान की मूर्ति तोड़ने की पुलिस को तहरीर सौपी थी। तहरीर के मुताबिक पुलिस ने पांचों लोगों आमिर उम्र 22 पुत्र हुमायूँ निवासी बरेली, नूर हसन उम्र 32 पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मुरादाबाद, हामिद उम्र 22 पुत्र मोहम्मद शकील निवासी मुरादाबाद, रफत अली उम्र 18 पुत्र इब्ने अली निवासी मुरादाबाद, मुकेश कुमार उम्र 35 पुत्र मुन्ना लाल निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
वही पांचों को गिरफ्तार कर धारा 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि तहरीर के मुताबिक आरोपियों गिरफ्तार कर धारा 295 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को सभी को न्यायालय पेश किया गया।
