बाजपुर: हादसे में पिता-पुत्र की मौत मामले में अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में हुई बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम दभौरा टांडा मुस्तहकम काशीपुर निवासी जयकिशन पुत्र स्व. चंदपाल ने दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा है कि 21 फरवरी …

बाजपुर, अमृत विचार। सड़क हादसे में हुई बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम दभौरा टांडा मुस्तहकम काशीपुर निवासी जयकिशन पुत्र स्व. चंदपाल ने दोराहा पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा है कि 21 फरवरी की सायं करीब साढ़े 6 बजे उसका भाई मित्रपाल, भाभी सुमन तथा दो मासूम दो बच्चों (भतीजों आकांश व वंश) को साथ लेकर बाजपुर से अपने घर जा रहे थे।

आरोप है कि इसी बीच ग्राम रम्पुरा शाकर के नजदीक रेलवे क्रासिंग से पहले एक वाहन द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें उसके भाई मित्रपाल व भतीजे आकांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी सुमन व दूसरा भतीजा वंश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सुमन का दाहिना हाथ कई जगह से टूट गया है तथा वंश का सीधा हाथ कंधे से उखड़ गया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार