बाजपुर: न्यूक्लियर एनटी बॉडी टेस्टिंग मशीनें स्थापित करने की मांग
बाजपुर, उत्तराखंड। रक्तवीर सम्मान से सम्मानित बाजपुर निवासी शिक्षक सौरभ परमार ने नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के ब्लड बैंकों में न्यूक्लियर एनटी बॉडी टेस्टिंग मशीनें स्थापित करवाने का अनुरोध स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से किया है। परमार ने कहा है कि नैनीताल लोकसभा के दोनों जनपदों (नैनीताल-यूएसनगर) के किसी भी ब्लड बैंक में उपरोक्त सुविधा …
बाजपुर, उत्तराखंड। रक्तवीर सम्मान से सम्मानित बाजपुर निवासी शिक्षक सौरभ परमार ने नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के ब्लड बैंकों में न्यूक्लियर एनटी बॉडी टेस्टिंग मशीनें स्थापित करवाने का अनुरोध स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से किया है।
परमार ने कहा है कि नैनीताल लोकसभा के दोनों जनपदों (नैनीताल-यूएसनगर) के किसी भी ब्लड बैंक में उपरोक्त सुविधा नहीं है। न्यूक्लियर एनटी बॉडी टेस्टिंग मशीनों के न होने की वजह से एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी व सी जैसी जानलेवा बीमारियों की जांच और रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं है। कहा कि मौजूदा दौर में उपरोक्त बीमारियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। सही जांच के अभाव में बीमार व्यक्ति का ब्लड दूसरों को भी हानि पहुंचा रहा है।
इन बीमारियों को कोई पूर्ण उपचार भी संभव नहीं है। ऐसे में मानव जाति के कल्याण व जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर उपरोक्त मशीन अति शीघ्र ब्लड बैंकों में स्थापित करवाई जाएं। अन्यथा की दृष्टि में लोगों की पीढ़ियां दर पीढ़ियां चलने वाली इन गंभीर व खतरनाक बीमारियों को रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। सौरभ परमार ने कहा कि चिकित्सकों व जिम्मेदार लोगों की असंवेदनशीलता के कारण इसका हरजाना निर्दोष लोगों को उठाना पड़ रहा है तथा अशिक्षित व अनभिज्ञता के कारण ऐसा हो रहा है।
