लखनऊ: प्रतापगढ़ के कुख्यात अपराधी 50 हजार के ईनामी गुफरान को एसटीएफ ने दबोचा
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतापगढ़ में हत्या, लूट समेत कई संगीन अपराधों के वांछित अभियुक्त गुफरान को गिरफ्तार किया है। गुफरान पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एसटीएफ को गुफरान ने बताया कि उसने गत दिनों प्रतापगढ़ के कंधाई थाना क्षेत्र में रुखहा बाजार में क्रिकेट मैच के …
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतापगढ़ में हत्या, लूट समेत कई संगीन अपराधों के वांछित अभियुक्त गुफरान को गिरफ्तार किया है। गुफरान पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
एसटीएफ को गुफरान ने बताया कि उसने गत दिनों प्रतापगढ़ के कंधाई थाना क्षेत्र में रुखहा बाजार में क्रिकेट मैच के दौरान अपने साथी रुबान और तनवीर के साथ मिलकर बड्डे व उसके साथी पर फायरिंग की थी। जिसमें बड्डे घायल हो गया था और उसके साथी की मौत हो गई थी। वहीं 2021 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोडहौर की टाइनी बैंक शाखा लूट की थी। 2021 में बी-टू मॉल के समीप एक युवक पर और कंधाई में एक युवक पर फायरिंग की थी।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- झूठ, फरेब, छल से बाज आने वाली नहीं भाजपा
