रामपुर की पांचों सीटों पर तेज दौड़ रही है साइकिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिले की पांचों सीटों पर सपा की साइकिल तेजी से दौड़ रही है। शहर सीट आजम खां सातवें राउंड में करीब 32 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आजम खां को विभिन्न मामलों में जेल भिजवाने वाले उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना को महज …

रामपुर, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव की मतगणना में जिले की पांचों सीटों पर सपा की साइकिल तेजी से दौड़ रही है। शहर सीट आजम खां सातवें राउंड में करीब 32 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आजम खां को विभिन्न मामलों में जेल भिजवाने वाले उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना को महज 4520 वोट मिले हैं। वहीं बिलासपुर में भाजपा सरकार के मंत्री बल्देव औलख छटे राउंड में 140 वोटों पिछड़ गए हैं। सपा के अमरजीत आगे हो गए हैं।

मिलक विधानसभा सीट पर सपा के विजय सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां भाजपा की विधायक राजबाला पिछड़ रही हैं। सातवें राउंड में विजय सिंह को 25811 तो राजबाला को 15208 वोट मिले हैं। नावें राउंड में स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम 21763 वोट से आगे हैं, अपना दल प्रत्याशी हैदर अली खान पीछे चल रहे हैं। अब्दुल्ला 44556 तो हैदर अली खान को 22793 वोट मिले हैं। चमरौआ से सपा के नसीर खां को चौथे राउंड में 12722 तो भाजपा के मोहन लोधी को 7933 वोट मिले हैं, नसीर खां 4789 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- LIVE : मुरादाबाद मंडल में 27 सीटों की मतगणना जारी, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

संबंधित समाचार