संजीव आर्य को नैनीताल की जनता ने दिया जवाब : सरिता
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल से निर्वाचित विधायक सरिता आर्य ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य को संदेश देने के जवाब पर कहा कि विरोधियों को जनता ने जवाब दे दिया है। अब उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं है। भाजपा छोड़कर आए संजीव आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी इसके बाद कांग्रेस ने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल से निर्वाचित विधायक सरिता आर्य ने यशपाल आर्य और संजीव आर्य को संदेश देने के जवाब पर कहा कि विरोधियों को जनता ने जवाब दे दिया है। अब उन्हें जवाब देने की जरूरत नहीं है। भाजपा छोड़कर आए संजीव आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी इसके बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था।
इससे नाराज सरिता आर्य ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं, सरिता ने सरोवरग नगरी की जनता का आभार जताते हुए कहा सरोवर नगरी पर्यटन हब है। यहां पर्यटन गतिविधियां को बढ़ावा देना, पार्किंग की समस्या का निजात करना हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण योजना हर घर जल से घर-घर तक जल पहुंचाना उनका मकसद है।
हरीश रावत ने गलत फैसले लिए, इसलिए हारे
नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत की हार पर कहा कि हरीश रावत ने कई गलत फैसले किए। इन गलत फैसलों की वजह से उनकी हार हुई है। उन्होंने अपनी गलतियों से सबक लेने की जरूरत है।
