हल्द्वानी: सत्ता में वापसी कर भाजपा ने तोड़ दिया मिथक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली। भाजपा ने यहां लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में किसी भी पार्टी की सरकार ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की हो। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस सत्ता में बारी-बारी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली। भाजपा ने यहां लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की है। ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में किसी भी पार्टी की सरकार ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की हो। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस सत्ता में बारी-बारी से आते थे।

उत्तराखंड की राजनीति में कई मिथक कायम हो चुके हैं। उन मिथकों में से एक मिथक इस बार टूट गया है। यहां माना जाता है कि कोई भी पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आती है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यह मिथक तोड़ते-तोड़ते रह गई थी, तब केवल एक सीट के अंतर से भाजपा कांग्रेस पीछे रह गई थी।

कांग्रेस ने जोड़ तोड़ करके सरकार बना ली और यह मिथक और मजबूत हो गया। इसके बाद 2017 में भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली। इस बार जब भाजपा ने तीन बार मुख्यमंत्री बनाए तब माना जा रहा था। भाजपा कमजोर पड़ रही है। हालांकि भाजपा ने पिछले छह माह में लगातार मेहनत की और कांग्रेस का सत्ता सुख पाने का सपना तोड़ दिया। भाजपा की सत्ता वापसी के बाद यह साबित हो गया कि राजनीति में कुछ भी स्थायी नहीं होता है। यहां जनता की सबकुछ तय करती है।

साल    जीतने वाली पार्टी
2002  कांग्रेस
2007  भाजपा
2012  कांग्रेस
2017  भाजपा
2022  भाजपा

 

संबंधित समाचार