मैनपुरी के करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रिकॉर्ड 66782 मतों से हासिल की बड़ी जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव में जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है। वैसे वैसे रुझानों के बाद परिणाम भी हासिल होने लगे हैं। मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीत हासिल की है। अखिलेश यादव ने 66782 मतों के …

लखनऊ। यूपी चुनाव में जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है। वैसे वैसे रुझानों के बाद परिणाम भी हासिल होने लगे हैं। मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीत हासिल की है। अखिलेश यादव ने 66782 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को शिकस्त दी है। था। सपा मुखिया अखिलेश यादव को यूपी चुनाव में 147237 वोट मिले हैं जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी एसपी सिंह बघेल को 80455 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव अपडेट: चौथी बार धर्मनगरी के विधायक बने प्रेम चंद्र अग्रवाल

संबंधित समाचार