हरदोई: गला घोंटकर किसान को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। खेत पर रखवाली कर रहे आलू किसान को पहले लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। सण्डीला कोतवाली के पलवा मजरा उत्तरकौंध गदौरा में हुई वारदात से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने आलू किसान की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर …

हरदोई। खेत पर रखवाली कर रहे आलू किसान को पहले लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। सण्डीला कोतवाली के पलवा मजरा उत्तरकौंध गदौरा में हुई वारदात से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने आलू किसान की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते है कि सण्डीला कोतवाली के पलवा मजरा उत्तरकौंध गदौरा निवासी 38 वर्षीय मुन्ना पाल पुत्र हज़ारी बुधवार की रात लगभग नौ बजे खेत पर आलू की रखवाली करने गया हुआ था। इसी बीच गांव का सन्नौर पुत्र बंसी लाल देर रात को गांव में शोर मचाते हुए बताने लगा कि गांव के सरोज पुत्र नारायण अपने 4-5 साथियों के साथ मुन्ना पाल को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटते हुए उसका गला घोंट रहा है। शोर सुन कर तमाम गांव के लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े।

जहां देखा, मुन्ना पाल पड़ा हुआ था। उसकी सांसें थम चुकी थी। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस बारे में मुन्ना पाल की पत्नी निशा ने बताया है कि करीब 15 दिन पहले सरोज उसके पति से गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कह गया था कि जब तक जान से नहीं मार देंगे,तब तक चैन से नहीं बैठेगा। इस धमकी के बाद से मुन्ना पाल और उसके घर वाले किसी अनहोनी को लेकर डरे-सहमे रहने लगे थे।

वारदात की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की पड़ताल की। इसके बाद शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में सण्डीला कोतवाली के एसएचओ वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया है कि मुन्ना पाल की पत्नी निशा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: भाजपा की जीत पर जगह-जगह बांटी गई मिठाई, कहीं उड़ा गुलाल तो कहीं हुई आतिशबाजी

संबंधित समाचार