हम पांच राज्यों के विस चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हैं- गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के जनादेश को स्वीकार करती है। गहलोत ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया जताते हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वालों को शुभकामनाएं दीं। गहलोत ने ट्वीट किया, ”हालांकि हम बेहतर परिणामों की उम्मीद करते …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के जनादेश को स्वीकार करती है। गहलोत ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया जताते हुए चुनाव में जीत दर्ज करने वालों को शुभकामनाएं दीं।

गहलोत ने ट्वीट किया, ”हालांकि हम बेहतर परिणामों की उम्मीद करते थे, हम 2022 के राज्य चुनाव के जनादेश को स्वीकार करते हैं।” उन्होंने कहा, ”कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। हम विनम्रतापूर्वक परिणामों को स्वीकार करते हैं और उन सभी को शुभकामनाएं देते हैं जिन्होंने चुनाव जीता है।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”मुझे उम्मीद है वे लोग उन वादों को पूरा करेंगे जो उन्होंने किये हैं।”

ये भी पढ़ें-

उप्र में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के विकास कार्य को- गडकरी

संबंधित समाचार