Australia vs Pakistan: स्वीमिंग पूल में गिरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स कैरी, हंसी नहीं रोक पाए साथी खिलाड़ी, देखें वीडियो
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज रावलपिंडी टेस्ट से हुआ था, जो ड्रॉ रहा। अब पाकिस्तान और मेहमान कंगारू टीम के बीच 12 मार्च से सीरीज का दूसरा टेस्ट कराची में खेलना …
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर है। यहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे का आगाज रावलपिंडी टेस्ट से हुआ था, जो ड्रॉ रहा। अब पाकिस्तान और मेहमान कंगारू टीम के बीच 12 मार्च से सीरीज का दूसरा टेस्ट कराची में खेलना है। इस दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम कराची पहुंच चुकी है। यहां होटल में पहुंचने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक्स कैरी के साथ एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे सभी साथी खिलाड़ी उनकी मदद करने की बजाय जमकर हंस पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एक वीडियो शेयर किया हैं और ये वीडियो कराची के होटल का है। इस वीडियो में जो खिलाड़ी हादसे का शिकार होते दिखे हैं वो है टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी। दरअसल, होटल में एंट्री करने के दौरान ही एलेक्स कैरी अपने साथी खिलाड़ी नाथन लायन के साथ बात करते हुए चल रहे थे। तभी बात करते हुए अचानक स्वीमिंग पूल में गिर गए। फिर क्या था। यह माजरा देख ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स जमकर हंस उठे। यह पूरा वाकया कप्तान पैट कमिंस ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एलेक्स कैरी स्वीमिंग पूल में गिरने के बाद खुद को संभालते हैं। साथ ही पॉकेट से मोबाइल निकालकर साथी खिलाड़ी के दे देते हैं। एलेक्स कैरी खुद ही स्वीमिंग पूल से बाहर आते हैं। पैट कमिंस ने जो वीडियो पोस्ट शेयर की, उस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार ब्रेट ली, ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड समेत कई क्रिकेटर्स ने भी कमेंट्स किए।
ये भी पढ़ें : IND vs SL : बेंगलुरु डे-नाइट टेस्ट से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, स्टेडियम में 100 फीसदी दर्शकों को मिलेगा प्रवेश
