ओडिशा में एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में भेजा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। सूत्रों ने बताया कि विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस रद्द …

भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में भेजा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। सूत्रों ने बताया कि विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को तड़के कोरापुट रेलवे स्टेशन से लगभग 40 किलोमीटर दूर उस समय हुई जब लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और डिब्बों को पटरी से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: भारत ने रूस, यूक्रेन, रेडक्रॉस के प्रति आभार व्यक्त किया

संबंधित समाचार