आगरा: युवती के गुमशुदा होने पर दो बच्चों और पति ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार
आगरा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एक पति ने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने पर पुलिस की मदद के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार ने लापता महिला के मासूम बच्चों की गुहार सुनकर थाना पुलिस को जल्द महिला को ढूंढने के निर्देश दिए हैं। बता दें, थाना सदर के चावली …
आगरा। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एक पति ने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने पर पुलिस की मदद के लिए एसएसपी से गुहार लगाई है। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार ने लापता महिला के मासूम बच्चों की गुहार सुनकर थाना पुलिस को जल्द महिला को ढूंढने के निर्देश दिए हैं।
बता दें, थाना सदर के चावली में रवि गुसाई मैकेनिक पत्नी मीनाक्षी और दो छोटे बेटे बेटियों के साथ रहते हैं। रवि का आरोप है की बीती 22 फरवरी की सुबह पत्नी पास ही दुकान पर रोजाना की जरूरत का सामान लेने गयी थी। काफी देर तक न लौटने पर उसे ढूंढना शुरू किया पर वो नहीं मिली।
मोबाइल भी घर पर रखा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी पर सूचना दी। चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने भेज दिया, जहां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली पर पत्नी को ढूंढने के कोई प्रयास नहीं किये।
एसएसपी सुधीर कुमार ने तत्काल थाना पुलिस को पीड़ित की सम्भव मदद करते हुए उसकी पत्नी की तलाश के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें- अयोध्या के मठ मंदिर में साधु सन्तों ने 1100 दीप जलाकर जीत का उत्सव मनाया
