IPL 2022 : लसिथ मलिंगा की आईपीएल में वापसी, अब इस टीम की गेंदबाजी निखारेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन के लिए श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मलिंगा पहली बार इस लीग में बतौर कोच नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ कई …

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन के लिए श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। मलिंगा पहली बार इस लीग में बतौर कोच नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ कई बार खिताब जीत चुके हैं। लसिथ मलिंगा ने हाल ही में श्रीलंका के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर श्रीलंका टीम के गेंदबाजी कोच का पद संभाला था।

2008 के सीजन की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स पहले सीजन के बाद लगातार फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही है। प्लेऑफ मुकाबलों तक ही टीम को संतुष्ट रहना पड़ा है, वहीं कुछ सीजन राजस्थान ने आखिरी पायदान और 7वें नंबर पर भी फिनिश किए हैं। राजस्थान ने साल 2021 में सीजन में 5 जीत और 9 हार के साथ सातवें नंबर पर फिनिश किया था। राजस्थान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मलिंगा का अपने अंदाज में स्वागत किया है।

श्रीलंका की तरफ से तीनों प्रारूप में 340 मैचों में 546 विकेट लेने वाले मलिंगा रॉयल्स के तेज गेंदबाजों के साथ काम करेंगे। मलिंगा ने कहा, ”आईपीएल में वापसी करना शानदार अहसास है और राजस्थान रॉयल्स में शामिल होना सम्मानजनक है।” आईपीएल में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले 38 वर्षीय मलिंगा ने इस टी20 लीग में 122 मैचों में 170 विकेट लिये। पिछले साल की तरह श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा रॉयल्स के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। सत्र से इतर वह रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक बने रहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम
बल्लेबाज/विकेटकीपर- शिमरॉन हेटमेयर (8.50 करोड़), देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़), करुण नायर (1.40 करोड़), ध्रुव जुरेल (20 लाख), आर. वेन डेर डुसेन (1 करोड़)
ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़), रियान पराग (3.80 करोड़), अनुनय सिंह (20 लाख), शुभम गढ़वाल (20 लाख), जिमी नीशाम (1.5 करोड़)
गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़), प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़), युजवेंद्र चहल (6.5 करोड़), केसी करियप्पा (30 लाख), नवदीप सैनी (2.60 करोड़), ओबेद मैककॉय (75 लाख), कुलदीप सेन (20 लाख), तेजस बरोका (20 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख), नाथन कूल्टर-नाइल (2 करोड़), डेरिल मिचेल (75 लाख)
रिटेंशन लिस्ट- संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

ये भी पढ़ें : IND vs SL : जसप्रीत बुमराह बोले- गुलाबी गेंद के टेस्ट में जरूरी सामंजस्य के लिये कोई तय मानदंड नहीं

संबंधित समाचार