बाराबंकी: लापता छात्रा का नहीं लगा सुराग, नहर में तलाश कर रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गुरुवार शाम घर से लापता छात्रा का शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका है। आशंका के आधार पर शुक्रवार सुबह से ही गांव के किनारे से निकली बड़ी नहर में परिजनो संग पुलिस तलाश करती रही। थाना लोनीकटरा के हसनपुर निवासी राजबहादुर गौतम की 15 वर्षीय पुत्री महिमा 10वीं की छात्रा थी जहां …

बाराबंकी। गुरुवार शाम घर से लापता छात्रा का शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका है। आशंका के आधार पर शुक्रवार सुबह से ही गांव के किनारे से निकली बड़ी नहर में परिजनो संग पुलिस तलाश करती रही।

थाना लोनीकटरा के हसनपुर निवासी राजबहादुर गौतम की 15 वर्षीय पुत्री महिमा 10वीं की छात्रा थी जहां गुरुवार शाम से लापता हो गई भाई अनुज का कहना है कि गुरुवार शाम गांव किनारे से निकली बड़ी नहर पर बड़वल पुल के पास देखी गई थी जहाज देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस से नहर में डूब जाने की आशंका जताते हुए सूचना दी।

सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने पोखरा रेग्युलेटर पर जाल लगवा कर ढूंढना शुरू किया है।

पढ़ें-अयोध्या: सावधान! छेने पर लगी चाइनीज क्रीम कहीं बिगाड़ न दे आपकी सेहत

संबंधित समाचार