काशीपुर: झाड़ियों में मिले नवजात की इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले शिशु की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे ग्राम कुंडेश्वरी ढकिया रोड पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ रो रहा था। सूचना पर पहुंचे कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश व कांस्टेबल कुलदीप ने नवजात को …

काशीपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में मिले शिशु की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे ग्राम कुंडेश्वरी ढकिया रोड पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु पड़ा हुआ रो रहा था। सूचना पर पहुंचे कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश व कांस्टेबल कुलदीप ने नवजात को एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शिशु को एनबीएसयू में भर्ती किया। शिशु के शरीर पर चोट के जगह-जगह निशान पाए गए। सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन रुद्रपुर की टीम भी सरकारी अस्पताल पहुंच गई। उन्होंने डॉक्टर व स्टाफ नर्स से शिशु के बारे में जानकारी ली। बाल रोग विशेषज्ञ जांच के बाद शिशु की स्थिति गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे थे कि शुक्रवार की शाम करीब सवा चार बजे शिशु ने इलाज के दौरान 17 घंटे बाद दम तोड़ दिया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा ने बताया कि शिशु करीब आठ माह, वजन करीब 1.7 किग्रा था। शिशु के शरीर चोट के निशान थे। शिशु की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है।

संबंधित समाचार