पीलीभीत: कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। कोर्ट के आदेश पर हत्या और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों मामले पुराने हैं। पुलिस विवेचना में साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है। सुनगढ़ी थाने में दर्ज की गई हत्या की रिपोर्ट में छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी जशोदा देवी ने …

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। कोर्ट के आदेश पर हत्या और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों मामले पुराने हैं। पुलिस विवेचना में साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही है।
सुनगढ़ी थाने में दर्ज की गई हत्या की रिपोर्ट में छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी जशोदा देवी ने बताया है कि उसके पति श्यामपाल सिंह ने उसकी छोटी बहन सीमा से दूसरी शादी कर ली थी।

आरोप लगाया कि सीमा ने तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति की जमीन अपने नाम करवाने के बाद जहर देकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा दूसरी रिपोर्ट दुष्कर्म की धारा में बीसलपुर पुलिस ने दर्ज की है। जिसमें क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि 15 फरवरी की शाम वह घर पर अकेली थी। पति की गैर मौजदूगी में गांव का एक युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की।

पति के आने पर पूरी बात बताई। जब पति न आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में राजपाल, मोरपाल, राजपाल और दोनों पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार