लखनऊ: चुनाव हारते ही धर्म सिंह सैनी ने भी खाली किया सरकारी बंगला
लखनऊ। पूर्व मंत्री सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब पूर्व मंत्री सपा नेता धर्म सिंह सैनी ने भी अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। चुनाव के पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही धर्म सिंह सैनी भी भाजपा से किनारा कर सपा में शामिल हो गये थे। चुनाव में दोनों नेताओं को …
लखनऊ। पूर्व मंत्री सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब पूर्व मंत्री सपा नेता धर्म सिंह सैनी ने भी अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है।
चुनाव के पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही धर्म सिंह सैनी भी भाजपा से किनारा कर सपा में शामिल हो गये थे। चुनाव में दोनों नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। सहारनपुर की चर्चित विधानसभा सीट नकुड़ पर भाजपा के मुकेश चौधरी ने धर्म सिंह सैनी को हराया है। बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग ने हारे हुए विधायकों व मंत्रियों को शीघ्र सरकारी बंगला खाली करने को कहा है, ताकि नये मंत्रियों व विधायकों को नया आवास आवंटित किया जा सके।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: संविदा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सीएमओ बोले- जल्द मिल जाएगा वेतन
