छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ सुबह केरलापाल पुलिस थाने के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के नजदीक जंगल में उस समय …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया कि मुठभेड़ सुबह केरलापाल पुलिस थाने के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के नजदीक जंगल में उस समय हुई जब राज्य के नक्सलरोधी बल डीआरजी के जवान सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी कांस्टेबल सोमदु पयम और सहायक कांस्टेबल मेहरु राम कश्यप घायल हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजा गया है और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

इसे भी पढ़ें-

होटल मालिक को अदालत से नहीं मिली राहत, किया आत्मसमर्पण

 

संबंधित समाचार