बहराइच: जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हुए हमले में महिला समेत चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के ग्राम शेख दहीर में रविवार को विवादित जमीन पर छप्पर चढ़ाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात अंतर्गत राम शेखदहीर के मजरा बैधपुरवा में एक जमीन …

बहराइच। कोतवाली देहात के ग्राम शेख दहीर में रविवार को विवादित जमीन पर छप्पर चढ़ाने को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात अंतर्गत राम शेखदहीर के मजरा बैधपुरवा में एक जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन है। विचाराधीन जमीन के ऊपर रविवार को विपक्षीगण ने छप्पर चढ़ा दिया। जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने छप्पर चढ़ाने को विरोध किया। इससे आगबबूला होकर ग्रामीण लेखपाल, जोगिंदर, गोलू, प्रदीप, प्रिंशू आदि ने लाठी डंडों, कुल्हाड़ी और फरसा से जानलेवा प्रहार किया।

जिसमें संतराम यादव, रामराज यादव, आरती,सरोज आदि को गंभीर चोटें आई हैं।घायलों का मेडिकल कॉलेज से जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। सबकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: सड़क हादसे में कानपुर निवासी स्कूटी सवार एमआर की मौत

संबंधित समाचार