हल्द्वानी: जान से मारने की कोशिश करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के दुगालखोला मोहल्ले में दो लोगों ने एक युवक को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अभियुक्तों ने पीडि़त पर लोहे के पाइपों से भी प्रहार किया। पीडि़त के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों दुगालखोला मोहल्ले निवासी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर के दुगालखोला मोहल्ले में दो लोगों ने एक युवक को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अभियुक्तों ने पीडि़त पर लोहे के पाइपों से भी प्रहार किया। पीडि़त के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते दिनों दुगालखोला मोहल्ले निवासी रण बहादुर कार्की ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि कुछ दिनों पहले उसके भतीजे झलक बुड़ा पुत्र तुला बुड़ा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने उसके साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनके भतीजे को जान से मारने के उद्देश्य से उस पर लोहे के पाइप से वार किया गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार ने तहरीर मिलने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि इस मामले में कई जगह दबिश देने के बाद अभियुक्त लक्ष्मण कार्की पुत्र प्रकाश कार्की निवासी दयलेख नेपाल और झलक कार्की पुत्र जसे कार्की निवासी आंचल पराजुल, नेपाल को सिकुड़ा बैंड धारानौला से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में संजय जोशी, हिमांशु, आनंद नबियाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार