कानपुर: पति-पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने परिजनों को दी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। वाल्मीकि नगर निवासी दंपती ने घर में बांस की सीढ़ी पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिल्हौर के बाल्मीकि नगर निवासी सुषमा पत्नी देवेश ने बताया की 33 …

कानपुर। वाल्मीकि नगर निवासी दंपती ने घर में बांस की सीढ़ी पर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिल्हौर के बाल्मीकि नगर निवासी सुषमा पत्नी देवेश ने बताया की 33 वर्षीय पुत्र राहुल का नौ वर्ष पूर्व हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र के डावे गांव निवासी नीलम से विवाह हुआ था। बीते छह वर्ष से वह पति के साथ खेत में झोपड़ी बनाकर रहती हैं। सुषमा का छोटा पुत्र अजय बाहर रहकर गाड़ी चलाता है।

सोमवार सुबह पड़ोसी ने दरवाजा अंदर से बंद होने की सूचना दी। इस पर वह पति के साथ घर पहुंचीं और दरवाजा खोलकर अंदर गईं। राहुल का शव बांस की सीढ़ी पर साड़ी के सहारे लटक रहा था। बहू नीलम का शव जमीन पर पड़ा था। बेटे व बहू का शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुन मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उनके अनुसार बेटा व बहू शादी के काफी समय बाद भी संतान न होने के चलते परेशान रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि राहुल शराब पीता था। इसके चलते आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया की गृह कलह के चलते दंपत्ति ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसियों ने बताया कि नीलम का शव जमीन पर पड़ा था और राहुल का बांस की सीढ़ी पर साड़ी के फंदे से लटका था। ग्रामीणों ने लड़ाई झगड़े या मारपीट के दौरान पत्नी की मौत होने के बाद पति द्बारा फांसी लगाने की आशंका जाहिर की। लेकिन पड़ोसियों ने दंपती के बीच वाद-विवाद या कोई शोर होने की बात से इनकार किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: रासायनिक रंगों से खेली होली तो खराब कर लेंगे सेहत, किडनी को पहुंच सकता है नुकसान

संबंधित समाचार