पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के चारसू इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा जिले के चारसू इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं,जिस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें-

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,568 नए केस आए सामने, 97 लोगों की मौत

 

संबंधित समाचार