आजमगढ़: बैंक से पैसे लूट कर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों ने की धुनाई, हुए गिरफ्तार
आजमगढ़। सिकरौर सहबरी गांव निवासी राम अवतार ने मंगलवार को बैंक से 25 हजार रुपये निकाला और वहीं बैठकर गिन रहे थे। उसी बीच दो लोग उनके पास पहुंचे और बताया कि पैसा ट्रांसफर करना है, जिसके लिए 20 रुपये फुटकर की जरूरत है। दोनों ने सौ का नोट देकर फुटकर मांगा। सरायमीर थाना क्षेत्र …
आजमगढ़। सिकरौर सहबरी गांव निवासी राम अवतार ने मंगलवार को बैंक से 25 हजार रुपये निकाला और वहीं बैठकर गिन रहे थे। उसी बीच दो लोग उनके पास पहुंचे और बताया कि पैसा ट्रांसफर करना है, जिसके लिए 20 रुपये फुटकर की जरूरत है। दोनों ने सौ का नोट देकर फुटकर मांगा।
सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी स्थित यूनियन बैंक से ग्राहक का पांच हजार रुपये छीनकर भाग रहे कार सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने छित्तेपुर बाजार में दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने भाग रही कार पर पथराव भी किया, जिससे उसका शीशा टूट गया।
राम अवतार रुपये को गिनना छोड़ फुटकर के लिए जेब में हाथ डाला तो स्टूल पर गिनकर रखे पांच हजार रुपये लेकर बदमाश भागने लगे। राम अवतार भी शोर मचाते हुए बाहर निकले तो दोनों कार में सवार होकर मार्टीनगंज की ओर भागने लगे। साथ रहे अभिषेक चौरसिया ने पत्थर मारा तो गाड़ी का शीशा टूट गया। छिनैती की सूचना पर असही बाजार में लोगों ने कार को रोकने के लिए सड़क पर कुर्सी रख दिया, लेकिन कुर्सी तोड़ते कार आगे निकल गई। तब तक सूचना छित्तेपुर बाजार तक पहुंची तो वहां के लोगों ने सड़क पर पिकअप लगा दिया। उसके बाद कार रुकी और लोगों ने दोनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। तब तक बैंक में ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया।
इसकी जानकारी इंस्पेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह को हुई तो उन्होंने फोर्स भेजकर कार सहित दोनों को थाने मंगवाया। पीड़ित रामअवतार ने बताया कि यह दोनों व्यक्ति पहले से बैंक के अंदर खड़े थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। कार पर बिहार का नंबर अंकित है।
यह भी पढ़े-न्यूजीलैंड यूक्रेन के 4000 शरणार्थियों को देगा विशेष वीजा
