मथुरा-वृंदावन में होली खेलने में बढ़ी दिलचस्पी, बड़ी संख्या में हो रही गाड़ियों की बुकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। कोरोना से खराब हो चुकी अर्थव्यवस्था को होली से फिर बूस्ट मिलने की उम्मीद है। पटरी से उतर चुकी टूर एंड ट्रेवल्स इंडस्ट्री को फिर से राहत मिलने की उम्मीद है। मथुरा में होली खेलने को लेकर लोगों में रुझान देखा जा रहा है। लोग दूर दूर से मथुरा में होली खेलने के लिए …

मथुरा। कोरोना से खराब हो चुकी अर्थव्यवस्था को होली से फिर बूस्ट मिलने की उम्मीद है। पटरी से उतर चुकी टूर एंड ट्रेवल्स इंडस्ट्री को फिर से राहत मिलने की उम्मीद है। मथुरा में होली खेलने को लेकर लोगों में रुझान देखा जा रहा है। लोग दूर दूर से मथुरा में होली खेलने के लिए बुकिंग करा रहे हैं।

प्रदेश के लगभग 2500 लोगों ने मथुरा और वृंदावन में होली खेलने का प्लान बनाया है। टूर कारोबारियों ने बताया कि पिछले दो सालों से कोरोना के कारण व्यापार ठप था लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार भगवान कृष्ण की नगरी में काफी लोग होली खेलने आ रहे हैं और यहां आने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। तो निश्चित रूप से हम लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लोग बड़ी संख्या में गाड़ियों की बुकिंग करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हरदोई: निर्वाचन में लापरवाही बरतने पर बीएसए की बढ़ी मुश्किलें, नोटिस जारी

संबंधित समाचार