नैनीताल: जो बरसाती पानी सीवर लाइन में फेंके उसका चालान करें – डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने मानसून सीजन से पहले सीवर लाइन ओवर फ्लो से रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल संस्थान, जल निगम और सिंचाई विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बरसाती पानी, कपड़े, पत्थर आदि फेंकने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के …

नैनीताल, अमृत विचार। जिला प्रशासन ने मानसून सीजन से पहले सीवर लाइन ओवर फ्लो से रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जल संस्थान, जल निगम और सिंचाई विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बरसाती पानी, कपड़े, पत्थर आदि फेंकने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

डीएम गर्ब्याल ने मंगलवार को सरोवर नगरी में पेयजल लाइनों में लीकेज और ओवरफ्लो को लेकर जलसंस्थान, जलनिगम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नैनीताल शहर में ऐसे भवन जिनकी छतों के बरसाती पानी को सीवर लाइन से जोड़ा गया है। तीनों विभाग मिलकर 23 मार्च से ऐसे भवनों का सर्वे कर रिपोर्ट देंगे। जो नालियां सीवर लाइन से जुड़ी हुई हैं उन्हें अलग कर इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि मालरोड, मजिस्जद तिराहे के निकट, ग्रांड होटल मालरोड, बीडी पांडे अस्पताल के पास सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है। चार्टन लॉज पुलिया पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इनकी मरम्मत के लिए प्राथमिकता से सर्वे किया जाए। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण सचिव को आदेश दिए कि नैनीताल में हो रहे निर्माण व मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर चेक करें कि निर्माण सामग्री सीवर लाइन, मेनहॉल में नहीं फेंकी जाए।

उन्होंने सीवर,  मेनहॉल में भवनों का बरसाती पानी, कपड़े धाने का पानी, मिट्टी-पत्थर इत्यादि डालने चालान करने के निर्देश दिए। गर्ब्याल ने सभी अधिकारियों को बरसाती पानी, कपड़े, मिट्टी पत्थर वगैरह सीवर लाइन व मेन हॉल में नहीं फेंकने के लिए जनजागृति अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जल संस्थान ईई विपिन कुमार, जल निगम एई दलीप सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग ईई केएस चौहान, एई बीडी सती, पेयजल निगम एई रविन्द्र पवार, अपर सहायक विवेक भट्ट, ईओ अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार