बहराइच: विधायक पर हुआ हमला, पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 26 को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा से बहराइच घर वापस आ रहे नानपारा विधानसभा के विधायक पर मंगलवार रात को मटेरा चौराहा के निकट वाहन पर हमला कर दिया। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने सैकड़ों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू …

बहराइच। नानपारा से बहराइच घर वापस आ रहे नानपारा विधानसभा के विधायक पर मंगलवार रात को मटेरा चौराहा के निकट वाहन पर हमला कर दिया। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने सैकड़ों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नानपारा विधान सभा से अपना दल और भाजपा गठबंधन के विधायक राम निवास वर्मा मंगलवार रात नौ बजे के आसपास अपने आवास घर बहराइच जा रहे थे। मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा से आगे चरसंडा मोड़ के पास कुछ लोगों ने विधायक के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि विधायक और चालक बाल बाल बच गए।

विधायक ने सूचना थाने पर दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मटेरा और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए ग्राम प्रधान ननकू, लयकराम, फुरकान, फरमान, दिल बहार, छोटू, अकबर अली समेत दो दर्जन से अधिक लोगों को घरों से उठाया है।

तुरंत शुरू हुई कार्यवाई

एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने विधायक के वाहन पर हमले के बाद बयान देते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें- आगरा: ‘बुलडोजर बाबा’ का मुस्लिम युवाओं में भी दिखा क्रेज, बनवा रहे हाथों में टैटू

संबंधित समाचार