रामपुर : डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर /स्वार, अमृत विचार। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को तेजगति से आ रहे डंपर ने अनियंत्रित हो पीछे से बुरी तरीके से रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटी बाल बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा है। पुलिस ने डंपर …

रामपुर /स्वार, अमृत विचार। रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार को तेजगति से आ रहे डंपर ने अनियंत्रित हो पीछे से बुरी तरीके से रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटी बाल बाल बच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे मे लिया है। चालक फरार हो गया। सूचना पर परिजनों मे कोहराम मचा है।

जिला मुरादाबाद थाना भोजपुर के गांव आदमपुर निवासी 35 वर्षीय नईम बुधवार को अपनी पत्नी समीना व बेटी जुनेरा को बाईक पर बैठाकर स्वार तहसील के गांव गोविंदपुरा निवासी अपने साढू के पास रिश्तेदारी मे जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार स्वार मुंशीगंज मार्ग स्थित गांव अलीनगर जागीर के निकट पहुंचा कि पीछे से तीव्रगति से आ रहे डंपर ने अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पत्नी एवं बेटी बाल-बाल बच गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण आ गए। मृतक की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरेंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर को नगर के मुख्य चौराहे पर पकड़ लिया।ग्रामीण को अपने साथ घटना स्थल पर ले गए।

जहां चालक धुनाई कर डाली। कुछ लोगों ने बीच में पड़ कर चालक को छुड़वा दिया।चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से खिसक लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेजा है।मृतक के भाई ने पुलिस को अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा है।

संबंधित समाचार