हल्द्वानी: वरिष्ठ साथियों को विदाई देते हुए भावुक हुए छात्र-छात्राएं
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज में वरिष्ठ विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सिंग कॉलेज 2017-18 बैच के छात्र और छात्राओं ने नर्सिंग कॉलेज में 2018-19 बैच के छात्र-छात्राओं को विदाई दी है। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। जूनियर छात्र-छात्राओं …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज में वरिष्ठ विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नर्सिंग कॉलेज 2017-18 बैच के छात्र और छात्राओं ने नर्सिंग कॉलेज में 2018-19 बैच के छात्र-छात्राओं को विदाई दी है। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। जूनियर छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
साथ ही उनके साथ बिताए गए साथ को याद किया। कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल योगेश नेगी और मिस फेयरवेल दीपिका पोखरियाल को चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन यतेंद्र सैनी, नमनप्रीत, आयुषी, शानू और सृष्टि उपाध्याय की देखरेख में हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य ललिता बिष्ट, कक्षा संयोजक रेखा त्रिपाठी रहे।
