अयोध्या: हिन्दू नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद जनपद में खलबली मच गई। विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाला युवक मीठी-मीठी बातों में बहला फुसलाकर हिन्दू नाबालिग युवती को घर से भगा ले गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया …

अयोध्या। अयोध्या में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद जनपद में खलबली मच गई। विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाला युवक मीठी-मीठी बातों में बहला फुसलाकर हिन्दू नाबालिग युवती को घर से भगा ले गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस मामले को लव जिहाद बताने वाली बातों का खंडन भी कर रही है।

दरअसल प्रयागराज के सिराथू का एक विशेष समुदाय का युवक अयोध्या के रानोपाली मोहल्ले में हिंदू समाज की युवती के साथ पिछले 10 दिन से नाम बदल कर रह रहा था। नाबालिग लड़की के घरवालों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी को युवक  बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक खुद को राज सक्सेना बताकर घर में रहता था।

पुलिस को आरोपी युवक की पहचान शाहबाज खान निवासी रामापुर सोहेला थाना कोखराज, कौशाम्बी, प्रयागराज के रूप में हुई।वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास भी मौके पर पहुंच गए। राजू दास ने आरोपी युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश समेत देश में लव जिहाद का मामला जोरों पर है हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसा कर समुदाय विशेष के युवक उनको प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन अब योगी का शासन है और ऐसे लव जिहाद करने वाले लोग ठंडे हो जाएंगे।

लव जिहाद के मामले का खंडन करता हूँ। लड़की के घरवालों की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

देवेंद्र पांडे, प्रभारी, अयोध्या कोतवाली।

यह भी पढ़ें; बहराइच: नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए प्रधानाध्यापकों के साथ डीएम और एसपी की बैठक

संबंधित समाचार