उन्नाव: मुजरिम के कोतवाली से भागने के मामले में एसपी हुए सख्त, सिपाही व हेड मोहर्रिर को किया सस्पेंड
उन्नाव। सदर कोतवाली से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुए दफा 25 के मुजरिम के मामले में एसपी ने बुधवार कार्रवाई की। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने वाले सिपाही व हेड मुहर्रिर को निलंबित कर दिया है। बता दें कि आर्म्स एक्ट का आरोपित पुलिस को चकमा देकर बीते सोमवार सदर कोतवाली …
उन्नाव। सदर कोतवाली से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार हुए दफा 25 के मुजरिम के मामले में एसपी ने बुधवार कार्रवाई की। उन्होंने मामले में लापरवाही बरतने वाले सिपाही व हेड मुहर्रिर को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि आर्म्स एक्ट का आरोपित पुलिस को चकमा देकर बीते सोमवार सदर कोतवाली से भाग गया था। कोतवाली क्षेत्र की मगरवारा चौकी पुलिस ने भवानी खेड़ा निवासी धर्मेंद्र पुत्र गोविंद धानुक को दो तमंचा के साथ रविवार रात क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के पास से गिरफ्तार किया था।
इसके बाद उसे कोतवाली भेजा गया था। जहां से वह तैनात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। इस दौरान वहां तैनात एक हेड मोहर्रिर बाबू सिंह सचान व सिपाही गौरव राजपूत की लापरवाही सामने आने पर कोतवाल ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसपी को भेजी थी। इसके बाद बुधवार को एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
यह भी पढ़ें; बहराइच: जलसे से उठी भीड़ ने विधायक पर बरसाए थे पत्थर!, पुलिसिया कार्रवाई से घर से भागे माफी गांव के पुरुष
