Tiger 3 में शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ के लिए सेट पर एक्शन डायरेक्टर बन गए थे Salman Khan!
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और कैटरीना कैफ बीते दिनों ही अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग इंडिया के साथ ही विदेशों में भी हुई है। फिल्म के दोनों पार्ट की तरह ही कैटरीना इस बार भी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट जोया का किरदार निभा …
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान और कैटरीना कैफ बीते दिनों ही अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग इंडिया के साथ ही विदेशों में भी हुई है। फिल्म के दोनों पार्ट की तरह ही कैटरीना इस बार भी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट जोया का किरदार निभा रही हैं। इस बार एक्ट्रेस कई धमाकेदार एक्शन सीन्स के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में कैटरीना के लिए दंबग खान ने उनकी कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाल ली थी।
एक सोर्स ने बताया, ”कैटरीना ने फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स में कुछ डबल फ्लिप किए हैं। मुश्किल एक्शन कोरियोग्राफी वाले इन सीन्स के दौरान, सलमान खान ने सचमुच एक एक्शन डायरेक्टर होने की जिम्मेदारियों को संभाला। उन्होंने कुछ एक्शन सीन्स में कैटरीना की मदद की और सीन्स को अच्छी तरह से करने में उनकी मदद की। ”
वहीं कटरीना की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘मैरी क्रिसमस’ की शूटिंग कर रही हैं।इस फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति उनके साथ अहम भूमिका निभाएंगे और फिल्म को श्रीराघवन डायरेक्ट कर रहे हैं।
पढ़ें-रंगीन शॉर्ट ड्रेस में कातिलाना पोज देते नजर आई शो की नागिन, सोशल मीडिया पर बरपाया कहर
