रुद्रपुर: भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष पर हत्या की धमकी देने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। छतरपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी किसान नेता आपराधिक प्रवृत्ति का है। ऐसे में उसके परिवार को जानमाल का खतरा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। छतरपुर में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी किसान नेता आपराधिक प्रवृत्ति का है। ऐसे में उसके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छतरपुर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष साहब सिंह का मकान है। आरोप है कि साहब सिंह उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा आरोपी पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। आरोप लगाया कि 15 मार्च की शाम वह घर के बाहर किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां आया और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी मिलने के बाद 112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर मामले की सूचना दी गई। पंतनगर थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर भाकियू (चढ़ूनी) जिलाध्यक्ष साहब सिंह ने बताया कि पड़ोसी शिकायतकर्ता उनकी रिश्तेदारी में आता है। लंबे समय से वह जमीन हड़पने की फिराक में है। ऐसे में विरोध करने पर मनगढ़ंत कहानी बनाकर हत्या किए जाने के झूठे आरोप लगा रहा है और उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। किसान नेता ने शिकायतकर्ता पर ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है।

संबंधित समाचार